हौती लड़ाकों ने सऊदी सेना के कार्यालय पर दागी मिसाइल

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 05:04 PM (IST)

दुबईः यमन के हौती लड़ाकों के समूह ने सऊदी अरब की सेना के ऑपरेशन मुख्यालय पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया ने हौती लड़ाकों की सेना के प्रवक्ता के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। यह हमला सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिम जिज़ान प्रांत में स्थित सेना के अभियान मुख्यालय को निशाना बनाकर किया गया। यमन में विद्रोहियों का समूह अंसार अल्लाह और सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्यता प्राप्त सरकार को समर्थन करती है।

 

दोनों गुटों के बीच आम तौर पर संघर्ष होते रहते हैं। हौती लड़ाकों ने शनिवार को शायबाह तेल क्षेत्र पर विस्फोटकों से लदे 10 ड्रोन विमान से हमला कर दिया था। जिसके कारण भीषण आग लग गई थी। हालांकि इस हमले के कारण तेल निर्यात बाधित नहीं हुआ है। इसके जवाब में सऊदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के लड़ाकू विमानों ने सोमवार को यमन के उत्तरी साडा प्रांत में हौती लड़ाकों के ठिकानों को निशाना बनाकर पांच हवाई हमले किए।

 

इन हमलों में हौती लड़ाकों की कई कमान पोस्ट नष्ट हो गईं। इसके अलावा कई लड़ाके मारे गए अथवा कई अन्य घायल हो गए। गौरतलब है कि यमन में कई वर्षों से राष्ट्रपति अबद्राबुह मंसूर हादी के नेतृत्व वाली सरकारी सेनाओं और हौती लड़ाकों के बीच संघर्ष चल रहा है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना मार्च 2015 से ही हौती लड़ाकों पर हवाई हमले करती आ रही है। रवि
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News