पाकिस्तान में इस्लाम न अपनाने पर हिंदू युवक की निर्मम हत्या

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 04:38 PM (IST)

Peshawar: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का सिलसिला जारी है। हाल ही में पेशावर में एक हिंदू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसे कई महीनों से इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।   यह घटना 29 मार्च को पेशावर के भाना मारी इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, अमीन कॉलोनी में रहने वाले हिंदू नागरिक नदीम नाथ पर मुश्ताक नाम के व्यक्ति ने हमला किया। गंभीर रूप से घायल नदीम नाथ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ित के भाई सागर नाथ ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था और इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बना रहा था।  


 
पाकिस्तान में हिंदू, सिख और ईसाई समुदायों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जबरन धर्मांतरण, अपहरण और हत्याओं की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन प्रशासन अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में नाकाम रहा है।  इसी बीच, शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया। सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 12 आतंकियों को मार गिराया गया, लेकिन इन हमलों में कई आम नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, के मारे जाने की भी खबरें हैं।  अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और धार्मिक भेदभाव पाकिस्तान में कोई नई बात नहीं है। आए दिन हिंदू, सिख और अन्य समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News