हिलेरी क्लिंटन को कंप्यूटर चलाना भी नहीं आता!

punjabkesari.in Monday, May 30, 2016 - 07:50 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की फैमिली के प्राइवेट ई-मेल अकाउंट का ऑफिशियल बिजनेस में गलत इस्‍तेमाल होने के मामले की जांच जारी है। इसी बीच कुछ रिपोट्र्स में दावा किया गया कि हिलेरी को हेस्कटॉप कंप्यूटर के बारे में कुछ नहीं पता है।

 
द डेलीकॉलर की रिपोर्ट में कहा गया कि हिलेरी को पासवर्ड लगा कंप्यूटर कैसे खोलते है इसके बारे मे उन्हें कुछ मालूम नहीं है। ई-मेल आदि भेजने के लिए अब तक व अपने ब्लैकबेरी फोन का ही इस्तेमाल कर रही है। वहीं पिछले 27 साल से राज्‍य विभाग में काम कर रहे फॉरेंन सर्विस ऑफिसर लूईस ए लुकन्‍स का कहना है कि‍ हिलेरी अपने कंप्‍यूटर की सुरक्षा के लिए उस पर पासवर्ड नहीं लगाती, अगर वे ऐसा करती हैं तो वे कंप्‍यूटर को रन ही नहीं कर पाती हैं। क्लिंटन के चीफ ऑफ स्‍टाफ शेरिल मिल्‍स ने बताया है कि हिलेरी को टेक्‍नोफोबिया है और वो कंप्‍यूटर नहीं जानती कि कंप्‍यूटर से मेल कैसे की जाती है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News