स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि, काबुल हमले में मरने वाली की संख्या हुई 10

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 04:09 PM (IST)

काबुलः  काबुल के दो पुलिस थानों पर हुये हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10 हो गई है। अफगानिस्तान की राजधानी में और हिंसा होने की आशंका जताई जा रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज दी। मंत्रालय ने बताया कि शहर में कल हुए हमले में कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं। तालिबान और इस्लामिक समूह ने एक हमले की जिम्मेदारी ली है।        

अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी ने तालिबान के हक्कानी नेटवर्क और पाकिस्तानी आतंकी समूह लश्कर-ए -तैयबा को दोनों हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। तालिबान ने कहा है कि दो अप्रैल को उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान के एक गढ़ में एक धार्मिक समारोह पर एक अफगान हवाई हमले का बदला लेने के लिए काबुल के पड़ोस में स्थित शार-ए-नॉ में एक पुलिस थाने के सामने हमला किया गया।             
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News