क्या इंसानियत भी बन गई निशाना…अस्पताल पर हुए ड्रोन हमले में 70 मौतें, जंग के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 10:16 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः अफ्रीकी देश सूडान के ईस्ट दारफुर में एक अस्पताल पर हुए हमले ने हालात को और भयावह बना दिया है। World Health Organization (WHO) के मुताबिक, इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है।
घायलों की संख्या भी बढ़ी
पहले 89 घायल बताए गए थे अब यह संख्या बढ़कर 146 हो गई है। घायलों में मरीज, उनके परिजन और 8 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। WHO अधिकारी हाला खौदारी के अनुसार 7 महिलाएं,13 बच्चे, 1 डॉक्टर और 2 नर्स की भी इस हमले में मौत हुई है।
अस्पताल हुआ पूरी तरह ठप
यह हमला ईस्ट दारफुर की राजधानी के टीचिंग हॉस्पिटल पर हुआ। इमरजेंसी वार्ड और बाहरी सेवाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। अस्पताल अब पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहा है। यह वही अस्पताल है, जो पहले भी अगस्त 2024 में हमले का शिकार हो चुका था।
20 लाख लोगों पर असर
इस अस्पताल से 20 लाख से ज्यादा लोगों को इलाज मिलता था अब मरीजों को इलाज के लिए करीब 160 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
WHO ने बताया ‘खौफनाक हमला’
हाला खौदरी ने कहा:, “यह सिर्फ इमारत पर नहीं, बल्कि इलाज की उम्मीद पर हमला है”
फंड की भारी कमी
2026 के हेल्थ प्लान के लिए सिर्फ 5.7% फंड ही जुट पाया। इससे राहत और मरम्मत का काम भी प्रभावित हो रहा है।
किसने किया हमला?
मानवाधिकार संगठन Lawyers for Emergency के अनुसार सरकारी सेना ने ड्रोन से हमला कियादारफुर क्षेत्र में पैरामिलिट्री का प्रभाव है। यह संघर्ष अप्रैल 2023 से जारी है, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो चुकी है वहीं करीब 1.1 करोड़ लोग विस्थापित हो चुके हैं।
