सोशल मीडिया पर चीन की  'अशोभनीय' टिप्पणी से भड़के हक्‍कानी ने दिया जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 03:37 PM (IST)

 वाशिंगटनः  इस्‍लामाबाद में चीन के उप-राजदूत लिजिअन झाओ द्वारा सोशल मीडिया पर  'अशोभनीय' भाषा का प्रयोग करने को लेकर भड़के अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रहे हुसैन हक्कानी ने कड़ी आलोचना की है। हक्‍कानी ने पिछले दिनों चीन में उइगर मुसलमानों के साथ हो रहे व्‍यवहार को लेकर अपने विचार साझा किए थे, जिसके बाद झाओ ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

हक्‍कानी और झाओ के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है, जिसकी शुरुआत एक ट्वीट से हुई थी। पिछले दिनों लंदन टाइम्‍स में झपे एक लेख को हक्‍कानी ने ट्वीट किया था। इस लेख में कथित तौर पर कहा गया था कि चीन में उइगर मुसलमानों को सूअर का मांस खाने के लिए कहा जा रहा है। इस पर झाओ ने हक्‍कानी द्वारा इस लेख को ट्वीट करने पर काफी आलोचना की।

झाओ ने हक्‍कानी का मजाक बनाते हुए ट्वीट किया, 'जोक ऑफ द डे...! एक बिना आत्‍मा और राष्‍ट्रीयता का शख्‍स बिना किसी आधार के चीन पर आरोप लगा रहा है। कितने दुख की बात...?' हक्‍कानी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि झाओ को मुझपर ऐसा हमला नहीं करना चाहिए था। आमतौर पर राजदूतों को अपने पद की गरिमा का ध्‍यान रखते हुए, उस देश के लोगों पर हमला नहीं करना चाहिए, जिसमें वह रह रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News