पोती के डांस पर दादी ने दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO देख  छूट जाएगी हंसी

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 10:56 AM (IST)

दुबईः  इन दिनों फेमस होने के लिए सोशल मीडिया बेहतरीन जरिया है। लोग कुछ भी अलग करते हैं तो उसे इंटरनेट पर पोस्ट कर देते हैं। अगर लोगों को पसंद आ गया तो वो चीज एकदम वायरल हो जाती है। एेसा ही कुछ हुआ जब एक दादी-पोती का वीडियो सोशल मीडिया डाला गया। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो देख लोगों की हंसी छूट जाती है। वीडियो में पोती ने दादी के साथ बिंदास अंदाज में रैप गाने पर डांस किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
 

ट्विटर पर यूजर मरियम अली ने वीडियो पोस्ट किया है। इसमें देखा जा सकता है कि दादी रैप गाने को सुन रही हैं और पोती डांस कर रही है। इसके बाद पोती दादी को डांस करने के लिए कहती है और फिर दादी भी डांस करने लगती है। पोती को डर था कि कहीं दादी पिटाई न कर दें, लेकिन दादी ने पोती के साथ शानदार डांस किया। सोशल मीडिया पर उनके डांस की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहां का है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News