Google ने यौन उत्पीड़न के मामलों में बदली पॉलिसी, सीधे कोर्ट जा सकेंगे कर्मचारी

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 12:46 PM (IST)

सैन फ्रांसिस्कोः गूगल ने यौन उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई के लिए पॉलिसी में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, ऐसे मामलों में कंपनी की मध्यस्थता जरूरी नहीं होगी। यौन उत्पीड़न के मामले में कर्मचारी चाहें तो सीधे कोर्ट जा सकेंगे। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को कर्मचारियों को ईमेल भेजा। पिचाई ने कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में उन्हें कर्मचारियों का फीडबैक मिला है। यह महसूस किया गया कि हमेशा पूरी जानकारी नहीं मिल पाई। पिचाई ने कर्मचारियों से माफी भी मांगी। यौन उत्पीड़न के मामलों में गूगल अब कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी देगा। सभी विभागों में ऐसे कितने मामले सामने आए और क्या कार्रवाई की गई, इस बारे में भी बताया जाएगा।
PunjabKesari
गौरतलब है कि महिला कर्मियों द्वारा की गई शिकायत के बाद कैब सेवा प्रदाता उबर कंपनी ने भी कुछ ऐसे ही बदलाव किए थे। कंपनी की आंतरिक जांच में पता चला कि उसके कई कर्मी यौन उत्पीड़न के शिकार हुए हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी के कर्मियों को भेजे एक ईमेल में कहा कि गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों और मैंने आपकी प्रतिक्रिया सुनी है और आपकी ओर से साझा की गई बातों से काफी महत्वपूर्ण है।
PunjabKesari
यौन उत्पीड़न के मामलों में कमी लाने के लिए गूगल अब हर साल कर्मचारियों को ट्रेनिंग देगा। अब तक एक साल के अंतराल पर प्रशिक्षण दिया जाता था। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सालाना ट्रेनिंग में शामिल होना जरूरी होगा। इसमें पिछड़ने पर उन्हें वेतन बढ़ोत्तरी और प्रमोशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, गूगल ने समान कार्य के लिए महिलाओं को पुरुषों के बराबर वेतन की मांग पूरी नहीं की है। पिछले हफ्ते गूगल के करीब 20 हजार कर्मचारियों ने दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन किया था। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। इनकी मांग थी कि यौन उत्पीड़न के मामलों में पारदर्शी नीति बनाई जाए। मध्यस्थता की अनिवार्यता खत्म की जाए।
   PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News