अलविदा 2020: कोरोना वायरस के बारे में इस साल सबसे ज्यादा खोजे गए ये 10 सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 05:41 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कोरोना वायरस  की दुश्वारियों के साथ शुरू  हुआ साल 2020 जाते जाते भी दुनिया को खून के आंसू रुला रहा है। पिछले साल दिसंबर में चीन से शुरू हुए इस जानलेवा संक्रमण ने मार्च 2020 तक पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके बाद ज़्यादातर देशों में महीनों लॉकडाउन रहा, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस के लिए लोगों ने घरों से ही काम किया। इस महामारी के एक साल बाद भी कई जगह लॉकडाउन बरकरार है और अब भी लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। 

 

पूरे साल लोगों के  दिलो-दिमाग और  जिंदगी  पर कोरोना वायरस  हावी रहा।  लोगों को शुरुआत में कोरोना के बारे में अधिक जानकारी नहीं  थी  इसलिए इंटरनेट पर इस से जुड़े सवाल  सबसे ज़्यादा सर्च किए।  जानिए 2020 में  कोरोना वायरस से जुड़े  वो  सवाल  जिन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया। अभी तक, कोविड-19 संक्रमण का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। क्योंकि कोविड एक नया वायरस है  इसलिए वैज्ञानिक और डॉक्टर भी मरीज़ों के इलाज के लिए एक्सपेरीमेंटल स्ट्रेटेजी अपना रहे हैं। इसकी वैक्सीन तैयार हो चुकी है और दुनिया भर के कई देशों में इसे लगाने का फेज़ भी शुरू हो चुका है। वैक्सीन भले ही आ गई हो, लेकिन वायरस के फैलने को रोकने के लिए वैक्सीन के लगने के बाद भी हम सभी का मास्क पहनना और ज़रूरी सावधानियां बरतना बेहद अहम है।

 

कोरोना वायरस आखिर है क्या?
शुरू में सबसे ज्यादा खोजा गया कि आखिर कोरोना है क्या? कोविड-19 या कोरोना वायरस किस वायरस के परिवार से संबंधित है । इस बारे में अब भी जांच की जा रही है, लेकिन ऐसा माना गया कि नया कोरोना वायरस का पहला मामला दिसंबर 2019 के शुरुआती हफ्तों में चीन के वुहान शहर के एक बाजार से उभरा। जिसके बाद ये तेजी  से पूरी दुनिया में फैलना शुरू हो गया। ये वायरस अब तक 8 करोड़ से ज़्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है, जबकि करीब 18 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका, भारत और रूस अब भी इस संक्रमण के हॉट-स्पॉट बने हुए हैं। वहीं हाल ही में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए और ज़्यादा संक्रामक स्ट्रेन पाए गए हैं। 

 

 कैसे फैलता है?
लोगों का अगला सवाल था कि कोविड-19  फैलता कैसे है ? इसका जवाब था कि आमतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने या छींकने पर बूंदों के ज़रिए फैल सकता है। इसके अलावा संक्रमित सतहों को छूने से भी फैल सकता है। जो लोग एसिम्टोमैटिक होते हैं, वे भी लोगों के संपर्क में आकर, बातें या गाने से वायरस को फैला सकते हैं। 

 

कितने दिन तक रहता है?
 कोरोना फैलने के बाद लोगों की सबसे बड़ी टेंशन ये जानने की थी कि यह  वायरस आखिर कब तक रहता है  हालांकि वैज्ञानिकों और डाक्टरों का कहना था कि कोविड-19 से संक्रमित होने के दो से 5 दिन में इसके लक्षण देखने को मिलते हैं। एक तरफ कुछ लोगों को इस संक्रमण से उबरने में लंबा समय लगता है, वहीं कुछ लोगों को लक्षण तक महसूस नहीं होते। ऐसा माना जाता है कि कोविड-19 संक्रमण शरीर में दो हफ्तों तक रहता है। 

 

 लक्षण क्या हैं? 
 इसके लक्षणों को लेकर भी दुनिया भर के लोग कंफ्यूज रहे । शुरुआत में कोरोना को सिर्फ एक सांस से जुड़ा संक्रमण माना जा रहा था, लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि ये न सिर्फ फेफड़ों बल्कि शरीर के कई अंगों को क्षति पहुंचाता है। वहीं, कई लोगों में एक भी लक्षण नज़र नहीं आता, लेकिन फिर भी वे संक्रमण को दूसरों में फैला सकते हैं। बुख़ार, सूखी खांसी, सिर दर्द, पीठ में दर्द, सूंघने और स्वाद चखने की शक्ति का जाना, मांसपेशियों में दर्द, कमज़ोरी, सांस लेने में तकलीफ, कोरोना के सबसे आम लक्षणों में शामिल हैं। हाल ही में मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भ्रम, थकावट, बेहोशी को भी कोविड-19 के लक्षणों में शामिल किया है। 

 

शरीर को कैसे संक्रमित करता है ?
पूरे साल यही जानने की कोशिश में लगे रहे कि आखिरकोरोना शरीर को कैसे संक्रमित करता है ?  कोविड-19 आमतौर पर एक श्वसन वायरस की तरह संचारित होता है, जो बूंदों के माध्यम से फैलता है इसलिए, मास्क-पहनना ज़रूरी है। हालांकि, इसके अलावा कोविड-19 सतहों पर भी इकट्ठा हो कर आपके शरीर को संक्रमित कर सकता है। पेपर, ग्लास, नम क्षेत्र में SARS-COV-2 वायरस 28 दिनों तक छुपा रह सकता है और संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए रोज़ाना सफाई, सतहों को डिसइंफेक्ट करना, हाथों को कई बार धोना और सावधानियां बरतना बेद ज़रूरी है।

 

रिकवरी का समय 
संक्रमण के बाद लोगों की बड़ी टेंश यही रही कि आखिर इसके मरीज की रिकवरी कितने दिनों में होती है।  मरीज़ों का रिकवरी का समय 14 से 20 दिनों का होता है। ज्यादातर लोगों को 10 दिनों के समय के बाद संक्रामक नहीं माना जाता है। अगर कोई COVID+ व्यक्ति बुखार, खांसी का अनुभव नहीं करता है या उसके लक्षण धीरे-धीरे ख़त्म हो जाते हैं, तो उसे स्वस्थ माना जाता है। 48 घंटों में दो कोविड नेगेटिव टेस्ट इस बात को साबित कर सकते हैं। 

 

क्या बदलते हैं लक्षण
दुनिया इसके बदलते लक्षणों के कारण भी बेहद परेशान रही और इसके लक्षणों को लेकर भी बहुत सर्च की गई । कोविड-19 के सबसे आम लक्षण अब भी खांसी, बुख़ार, सांस लेने में दिक्कत हैं। खातौर पर जो कोविड के मध्यम या गंभीर लक्षणों का अनुभव करते हैं, उन लोगों में डायरिया, पेट दर्द, मतली, पेट में जकड़न, भूख न लगना जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण देखे जा सकते हैं।  

 

 क्या हवा से  फैल सकता है कोरोना ?
कई महीनों तक चली बेहस के बाद अक्टूबर के महीने में ये साबित हुआ था कि कोविड-19 हवा के माध्यम से भी फैल रहा है, इसलिए अब मास्क पहनना, स्वच्छता रखना, हाथ धोना और शारीरिक दूरी बनाए रखना और भी ज़्यादा ज़रूरी हो गया है। 

 

क्या छींकना कोरोना का लक्षण है?
अगर सूखी खांसी नहीं है, तो ज़ुकाम या छींकना आमतौर पर कोविड-19 का लक्षण नहीं माना जाता है। हालांकि, छींक के साथ कंजेशन को कोविड-19 का लक्षण माना जाएगा।

 

क्या कोरोना का इलाज है?
आखिर में इंटरनेट पर सबसे  अधिक सर्च किया जाने वाला एक सवाल जो हर किसी के दिमाग में है कि क्या कोविड-19 इलाज मौजूद है?

 

 

  

 

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News