‘Good Luck’ के लिए महिला ने उछाले सिक्के, 5 घंटे तक नहीं उड़ सका विमान

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 12:13 AM (IST)

शंघाई: चीन में एक महिला यात्री के अंधविश्वास के चलते फ्लाइट घंटों तक नहीं उड़ पाई। शंघाई से उडऩे वाली एक फ्लाइट बुधवार को उस वक्त घंटों के लिए रुक गई जब महिला ने अपने ‘गुड लक’ के लिए सिक्के उछाले और वे विमान के इंजन में जा फंसे।

 

इस वजह से विमान के उडऩे में 5 घंटे की देर हो गई। 80 साल की बुजुर्ग महिला यात्री चाइना साऊदर्न एयरलाइंस द्वारा परिचालित विमान से यात्रा कर रही थीं। यह विमान शंघाई के इंटरनैशनल एयरपोर्ट से गुआंग्झू के लिए उड़ान भरने वाला था। विमान में मौजूद एक यात्री ने महिला को सिक्के उछालते हुए देखा था जिसके बाद उसने एयरपोर्ट अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News