पश्चिम देशों ने ठुकराई रूस की मांग; जर्मनी ने गैस आपूर्ति को लेकर जारी की चेतावनी, पोलैंड ने भी दिखाई आंख

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 02:25 PM (IST)

बर्लिनः जर्मनी सरकार ने पश्चिमी देशों द्वारा रूबल में भुगतान की रूसी मांग को खारिज करने के बाद  बुधवार को गैस आपूर्ति  को लेकर चेतावनी जारी की है। जर्मनी सरकार ने कहा कि  रूबल में भुगतान न किए जाने पर रूस द्वारा आपूर्ति में कटौती करने की चिंताओं के बीच उसने ये चेतावनी जारी की है। वहीं  पोलैंड के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि उनकी सरकार 2022 के अंत तक रूसी तेल आयात बंद करने के लिए कदम उठाएगी। पीएम की इस टिप्पणी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है।

 

दरअसल, पश्चिमी देशों ने रूबल में भुगतान की रूसी मांग को खारिज कर दिया है, उनका कहना है कि यह यूक्रेन में आक्रमण के बाद रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को कमजोर करेगा। आर्थिक मामलों के मंत्री रॉबर्ट हेबेक ने कहा, ‘‘ रूसी पक्ष की ओर से कई टिप्पणियां की गई हैं कि यदि यह (रूबल में भुगतान) नहीं होता है, तो आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।''

 

रॉबर्ट हेबेक ने कहा, ‘‘ ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आज मैंने शुरुआती चेतावनी जारी कर दी है।'' मंत्री ने कहा कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है और जर्मनी के गैस भंडारण वर्तमान में अपनी क्षमता का 25 प्रतिशत भरा हुआ है। बता दें कि  यूक्रेन की सीमा को पार कर पोलैंड में पहुंचने वाले लोगों को  पोलैंड सरकार ने फिलहाल वीजा की छूट दी है साथ ही यहां आ रहे लोगों को हर सुविधा मुहैया कराई जा रही है। 

 

इसके अलावा पोलैंड के धानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई देशों के नेताओं से चर्चा की और यूक्रेन में जारी युद्ध व इससे बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चिंता प्रकट की। बातचीत के दौरान उन्होंने सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान किए जाने को जरूरी बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News