रूस में भारतीय व्यंजनों ने मचाई धूम

punjabkesari.in Sunday, Sep 18, 2016 - 06:08 PM (IST)

मास्को: रूस स्थित भारतीय रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले तंदूरी चिकन से लेकर मटन बर्रा, पनीर मलाई कोफ्ता से लेकर सरसो दा साग तक के जायके स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले दूसरे देशों के लोगों को खूब लुभा रहे हैं और इन रेस्टोरेंट के संचालकों आश्वस्त हैं कि आने वाले दिनों में भारत के मसालेदार व्यंजनों की मांग और बढ़ेगी।मास्को में करीब 10 एेसे रेस्टोरेंट हैं जहां उत्तर भारतीय से लेकर दक्षिण भारतीय व्यंजन तक परोसे जाते हैं।

शहर में जय हिंद, दरबार, खजुराहो, देवी कैफे, जगन्नाथ जैसे कुछ लोकप्रिय भारतीय रेस्टोरेंट हैं। रूस-भारत मैत्री के लिए काम करने वाले संगठन ‘दिशा’ के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने बताया, ‘‘भारतीय व्यंजन मास्को ही नहीं बल्कि रूस के अन्य शहरों में भी लोकप्रिय हैं। मसालेदार भारतीय खाना रूस में सभी आयु वर्ग के लोगों में पसंद किया जा रहा है।’’ देवी कैफे रेस्टोरेंट के एक अधिकारी ने कहा कि वे लोग भारतीय और चीनी खाना परोसते हैं लेकिन लोगों को भारतीय खाना सबसे अधिक पसंद किया जाता है।एक अन्य भारतीय रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने कहा, ‘‘रूसी लोग भारतीय व्यंजनों को पसंद करते हैं। हमारे रेस्टोरेंट में आने वाले 60-70 प्रतिशत लोग रूसी होते हैं। केवल 25-30 प्रतिशत विदेशी और भारतीय आते हैं।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News