इनकी पांच उंगलियों पर नाचती है दुनिया

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2016 - 03:16 PM (IST)

नई दिल्ली: फ्रेंच संगीतकार मैक्सिमे जेसचिनी केवल 5 उंगलियों से पियानो बजाते हैं, जो संगीत के जानकारों के अनुसार बहुत मुश्किल है लेकिन इससे भी अद्भुत होता है वो समां जो पियानो पर उनकी अंगुलियां के थिरकन से पैदा होता है। अपने बाएं हाथ की मदद से पियानो बजाने के लिए मशहूर 37 वर्षीय संगीतकार ने हाल ही में भारत का 15 दिवसीय दौरा समाप्त किया है। 

गौरतलब है कि आदर्श स्थिति में पियानो बजाने के लिए दस उंगलियों की जरूरत होती है। अपनी इस असाधारण कला के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘केवल पांच उंगलियों से पियानो बजाने पर एेसा लगे कि दस उंगलियों से बजाया जा रहा है, यह विचार ही मेरे लिए बहुत अधिक आश्चर्यजनक था। जेसचिनी ने ‘लेफ्ट हैंड रिपर्टायर’ का अभ्यास कुछ वर्ष पहले शुरू किया था जब वह फ्रेंच संगीतकार मौरिस रेवेल के एक लोकप्रिय धुन पर काम कर रहे थे। जेसचिनी के अनुसार एक हाथ से पियानो बजाना भावनात्मक रूप से अपील करने वाला होने के बावजूद तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News