फ्रांस में बाढ़ , 13 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 09:03 PM (IST)

ऑडे (फ्रांस) : फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में ऑडे क्षेत्र में बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में अचानक हुई जोरदार बारिश से सड़कें पानी से भर गयीं। जोरदार बारिश के आई बाढ़ में ऑडे नदी में एक नन बह गई।

PunjabKesariअल्बी में बाढ़ के दौरान परिवहन दुर्घटना का प्रबंध कर रहे पुलिसकर्मी की एक मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से मौत हो गई। ऑडे के राज्य अधिकारी एलेन थिरिऑन ने कहा कि घरों की छतों पर फंसे लोगों को हवाई मार्ग से निकाला जाएगा क्योंकि नाव के जरिए उन्हें निकालना खतरनाक है।

PunjabKesariकुएक्सक में एक घर ढहने से एक व्यक्ति घायल हो गया। विगिक्रुएस मौसम निगरानी सेवा के अनुसार ऑडे नदी में इतनी भयावह बाढ़ पिछले 100 वर्षों में नहीं आई। स्थानीय प्रशासन और आपात सेवा ने बाढ़ सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की गई है कि वे घरों में रहें। प्रशासन के अनुसार उत्तरी कैरकासोन्ने निगम में सभी सड़कें बाढग़्रस्त हैं और स्कूल बंद हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News