FIFA World Cup के जश्न के दौरान बड़ा हादसा: सड़कों पर एकदम से मच गई चीख-पुकार, बिछ गए ला/शों के ढेर
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 03:09 PM (IST)
FIFA World Cup Tragedy : फीफा विश्व कप में मेक्सिको की ऐतिहासिक और शानदार जीत के बाद देश की राजधानी मेक्सिको सिटी में मनाए जा रहे जश्न के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जीत की खुशी में सड़कों पर उमड़ी लाखों लोगों की बेकाबू भीड़ के चलते अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि देश के एक अन्य राज्य में हुई हिंसा में 1 और व्यक्ति ने जान गंवाई है। मेक्सिको सिटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य सचिवालय ने बुधवार को इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में 19 और 48 वर्ष की दो महिलाएं तथा 44 वर्षीय एक पुरुष शामिल हैं जिनकी दम घुटने से मौत हुई। इसके अलावा 30 वर्षीय एक व्यक्ति जिसे मिर्गी का दौरा पड़ने और रक्तस्राव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसकी भी हृदय एवं श्वसन गति रुकने से मौत हो गई।
Even with a soccer win, they still manage to kill each other. 4 dead in @FIFAWorldCup celebrations.
— David Wolf (@DavidWolf777) July 1, 2026
Classic #Mexico, no wonder. pic.twitter.com/wjSlrOXz2T
मेक्सिको सिटी की महापौर क्लारा ब्रुगाडा ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की जांच में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेक्सिको सिटी सरकार और अपनी ओर से वह मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पीड़ति परिवारों के साथ खड़ा रहेगा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
