इतिहास में पहली बार ऐसा, रूस में हीरे के अंदर मिला हीरा

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 04:43 AM (IST)

मॉस्को: साइबेरिया की एक खदान में एक हीरे के अंदर एक और हीरा मिला है। इतिहास में इस तरह का यह पहला वाकया है। रूस की खदान कंपनी अलरोसा पी.जे.एस.सी. ने यह जानकारी दी। 

अलरोसा ने एक बयान में कहा कि हीरा 80 करोड़ साल से ज्यादा पुराना हो सकता है। इसे रूस की पारंपरिक गुडिय़ा ‘मैट्रीओशका’ जैसा कहा जा रहा है। उस गुडिय़ा में बड़ी गुडिय़ा के अंदर छोटी गुडिय़ा होती है। मैट्रीओशका हीरे का वजन 0.62 कैरेट है, जबकि इसके अंदर के पत्थर का वजन 0.02 कैरेट है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News