लीबिया में नाव पलटने से 5 की मौत, कई लोग लापता

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2017 - 01:54 AM (IST)

त्रिपोली: पश्चिमी लीबिया में लगभग 140 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने कम से कम 5 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। लीबिया के अधिकारियों ने बताया कि लीबिया तट से करीब 30 मील दूर प्रवासियों की एक नाव पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के शिकार हुए प्रवासियों में से 45 लोगों को तट रक्षक दल के अधिकारियों ने बचा लिया है। समुद्र निगरानी विभाग ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि लीबियाई तट रक्षकों की लापरवाही के कारण इस हादसे में एक बच्चे सहित कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 58 लोगों को बचा लिया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News