ब्रिटेन में सड़क पर जश्न मना रहे लोगों पर गोलीबारी, 10 जख्मी

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 09:37 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में मैनेचस्टर शहर के मॉस साइड इलाके में सड़क पर जश्न मना रहे लोगों पर रविवार को गोलीबारी कर दी गई जिसमें दो बच्चों समेत 10 लोग जख्मी हो गए। आज तड़के क्लेयरमोंट रोड पर सशस्त्र पुलिस को बुलाया गया।
PunjabKesari
पुलिस ने कहा कि नौ घायलों के पेलेट लगने जैसे चोट के निशान हैं जो गंभीर नहीं लगते। 10वें व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसका पैर जख्मी हुआ है। शहर के एलेक्जेंड्रा पार्क में इस सप्ताहांत के कैरीबियन कार्निवल के पहले दिन के बाद पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के मुख्य अधीक्षक वसीम चौधरी ने बताया कि गोलीबारी ‘एक धृष्टतापूर्ण करतूत है’ जिसके भयानक नतीजे हो सकते थे। 
PunjabKesari
पुलिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की हालत स्थिर है लेकिन गंभीर बनी हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह भी पेलेट लगने की वजह से जख्मी हुआ है। कैरीबियन कार्निवल 1972 से हर र्गिमयों में मनाया जाता है जो हजारों लोगों को आकर्षित करता है। घटनास्थल के नजदीक रहने वाले भारतीय मूल के निक सिन्हा ने कहा कि आमतौर पर कार्निवल शांतिपूर्ण गुजरता है।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News