अमरीका के मैरीलैंड प्रांत के एक स्कूल में गोलीबारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 07:46 PM (IST)

वाशिंगटन: अमरीका में पूर्वी मैरीलैंड प्रांत के एक हाईस्कूल में मंगलवार को गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमरीका की राजधानी वाशिंगटन से दक्षिणपूर्व में स्थित ग्रेट मिल्स हाईस्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में हताहतों के बारे में तत्काल आधिकारिक रिपोर्ट नहीं है।

सेंट मैरी काउंटी पब्लिक स्कूल ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि स्कूल को बंद कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। विस्तृत जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News