शिकागो में पुलिस ऑफिस में हुई गोलीबारी, एक अधिकारी समेत दो लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2022 - 12:01 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः शिकागो शहर के वेस्ट साइड में एक पुलिस कार्यालय के भीतर सोमवार को एक व्यक्ति को गोली मारी गयी तथा शिकागो पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया है। पुलिस प्रवक्ता टॉम हर्न ने वीजीएन-टीवी को बताया कि होमन स्क्वायर में स्थित इमारत में दोपहर से पहले गोलियां चलायी गयीं। शिकागो दमकल विभाग के अनुसार, पुलिस अधिकारी को स्थिर हालत में सिनाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में किसी और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसे कम से कम एक गोली लगी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News