हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात के पेट्रो-रसायन संयंत्र में लगी आग
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 01:37 PM (IST)
International Desk: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। United Arab Emirates, Iran और अन्य खाड़ी देशों में लगातार हमलों और जवाबी कार्रवाई से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। अबू धाबी में पेट्रोकेमिकल प्लांट में अचानक कई जगह आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक यह आग सीधे हमले से नहीं, बल्कि एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा हमले को नाकाम करने के बाद गिरे मलबे से लगी प्लांट Ruwais क्षेत्र में स्थित है। यह Abu Dhabi National Oil Company और ऑस्ट्रेलिया की Borealis का संयुक्त प्रोजेक्ट है। फिलहाल प्लांट का काम बंद कर दिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ।
कुवैत में भारी तबाही
Kuwait पर ईरान के हमलों से भारी नुकसान हुआ है। एक बड़ा पानी का प्लांट (desalination plant) नष्ट, दो बिजली उत्पादन यूनिट बंद और Kuwait City में वित्त मंत्रालय की इमारत को भी नुकसान हुआ है। सरकार ने कहा कि नुकसान “काफी गंभीर” है और कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। युद्ध अब सिर्फ Iran और United States तक सीमित नहीं रहा खाड़ी के कई देश इसकी चपेट में आ रहे हैं। तेल, बिजली और पानी जैसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर निशाने पर हैं
