इस राष्ट्रपति ने 35000 महिलाओं से बनाए शारीरिक संबंध, अनोखा विश्व रिकार्ड भी बनाया

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 01:03 PM (IST)

इंटरनैशनल डैस्कः दुनिया में कई क्रूर व अजीब शासक हुए हैं जिनकों लोग उनके अत्याचारों और अजीब आदतों और बातों की वजह से आज भी याद कर सिहर उठते हैं। इनमें से ही एक हैं कैरेबियाई सागर में स्थित द्वीपीय देश क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो । इनके बारे में कहा जाता है कि 82 साल की उम्र तक उन्होंने 35000 महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाए थे। इस बात का खुलासा उन पर बनी एक डॉक्युमेंट्री में किया गया है।

 

PunjabKesari
न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक अधिकारी के हवाले से कहा था कि वो रोजाना दिन में करीब दो महिलाओं के साथ संबंध बनाते थे। यह सिलसिला करीब चार दशकों से भी ज्यादा समय तक चला था। फिदेल कास्त्रो साल 1959 में क्रांति के जरिए अमेरिकी पिट्ठू फुल्गेंकियो बतिस्ता की तानाशाही को उखाड़ फेंक सत्ता में आए थे। उन्हें कम्युनिस्ट क्यूबा का जनक माना जाता था।
PunjabKesari
फिदेल कास्त्रो ब्रिटेन की महारानी और थाईलैंड के राजा के बाद दुनिया के तीसरे ऐसे राष्ट्राध्यक्ष थे, जिसने सबसे लंबे समय तक राज किया। वर्ष 1959 से 1976 तक वे क्यूबा के प्रधानमंत्री और वर्ष 1976 से 2008 तक राष्ट्रपति रहे थे। फिदेल कास्त्रो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ये रिकॉर्ड उन्होंने भाषण देकर बनाया था।
PunjabKesari
29 सितंबर, 1960 को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में 4 घंटे 29 मिनट का भाषण दिया था। उनका 7 घंटे 10 मिनट का सबसे लंबा भाषण क्यूबा में वर्ष 1986 में रिकॉर्ड किया गया था। ये भाषण उन्होंने हवाना में कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के कार्यक्रम में दिया था।कास्त्रो की गाय के नाम भी एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। कास्त्रो की गाय उब्रे ब्लांसा के नाम सबसे ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड है। इस गाय ने एक दिन में 110 लीटर दूध देकर कास्त्रो की गाय उब्रे ब्लांसा के नाम सबसे ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड है।
PunjabKesari
इस गाय ने एक दिन में 110 लीटर दूध देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। कास्त्रो का दावा था कि 600 से ज्यादा बार उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। इसके लिए उन्होंने मुख्य रूप से अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया था। उनका दावा था कि उनकी हत्या के लिए जहरीली दवाओं, जहरीली सिगार, विस्फोटक और जहरीले पाउडर से लेकर तमाम तरह की चीजों का इस्तेमाल किया गया था। 25 नवंबर, 2016 को 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Related News