फ्लोरिडा के शॉपिंग मॉल में विस्फोट, कई घायल

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 02:11 AM (IST)

फ्लोरिडाः अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के प्लांटेशन शहर में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल में विस्फोट होने से कई लोग घायल हो गए। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। वहीं विस्फोट में कम से कम 20 लोग घायल हुए हें जिनमें दो की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि इसे गैस विस्फोट माना जा रहा है। विस्फोट से क्षतिग्रस्त फाउंटेन्स प्लाजा के आस-पास की सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद कर दी गई हैं। विस्फोट से आसपास की इमारतों केा भी नुकसान पहुंचा है। तस्वीरों से पता चलता है कि शॉपिंग मॉल का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है और आसपास मलबे बिखरे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News