पाकिस्तान में सुरक्षा बल के वाहन में धमाका, 2 लोगों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 08, 2020 - 01:20 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान के दक्षिणी-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में सुरक्षा बल के वाहन में विस्फोट होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और अन्य 18 लोग घायल हो गए। अस्पताल के सूत्र और पुलिस ने इसकी जानकारी दी।क्वेटा पुलिस के उप महानिरीक्षक अब्दुल रजाक चीमा ने कहा कि अर्धसैनिक फ्रंटियर बल के एक वाहन पर निशाना साधा गया था और इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

क्वेटा के सिविल अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बैग के कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 18 लोग इस हमले में घायल हुए हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया है। घायलों में कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

गैर सरकारी संगठन इधी संस्था के सूत्रों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादी द्वारा मोटरसाईिकल में भारी विस्फोटक उपकरण लगाया गया था जिसके कारण यह धमाका हुआ। फ्रंटियर बल इलाके में नियमत गश्त पर थे कि तभी धमाका हुआ। इस हमले के बाद हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News