वर्दी में अश्लीलता परोसने वाली महिला पुलिस अफसर फिर फंसी, BMW हादसे के बाद खुला नया राज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 03:20 PM (IST)

International Desk: अर्जेंटीना की पूर्व महिला पुलिस अधिकारी निकोल गैब्रिएला वेरोन (Nicole Gabriela Veron) एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। पहले पुलिस वर्दी में वयस्क सामग्री (एडल्ट कंटेंट) बनाने के कारण नौकरी गंवाने वाली निकोल अब एक सड़क दुर्घटना और कथित अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार की गई हैं।रिपोर्टों के अनुसार, 20 वर्षीय निकोल वेरोन पहले अर्जेंटीना पुलिस में कार्यरत थीं। उन पर आरोप था कि उन्होंने पुलिस वर्दी पहनकर अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाए तथा उन्हें ऑनलाइन वयस्क सामग्री वाले प्लेटफॉर्म पर साझा किया। मामला सामने आने के बाद उन्हें सेवा से हटा दिया गया था।

PunjabKesari

बताया गया है कि 3 जून को निकोल एक लग्जरी BMW कार में दो अन्य महिलाओं के साथ यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर कार एक गंभीर सड़क दुर्घटना में शामिल हो गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई वाहन आपस में टकरा गए और एक पिकअप ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था और हादसे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। दुर्घटना के बाद जब पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे, तो निकोल ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए पुलिस वाहन में बैठाया गया।

PunjabKesari

जांचकर्ताओं का दावा है कि बाद में पुलिस वाहन की तलाशी के दौरान एक गुलाबी रंग की 9 मिमी पिस्तौल बरामद हुई, जिसकी मैगजीन में आठ गोलियां मौजूद थीं। अधिकारियों का आरोप है कि हथियार उसी स्थान पर मिला जहां निकोल बैठी हुई थीं। इसी आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त BMW की तलाशी के दौरान एक ग्राइंडर मिला, जिसमें कथित तौर पर गांजा के अवशेष पाए गए। इसके अलावा कुछ दवाइयां भी बरामद होने की बात कही गई है।

PunjabKesari

हालांकि जांच एजेंसियां अभी यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या मामला केवल दुर्घटना और हथियार रखने तक सीमित है या इसके तार किसी अन्य अवैध गतिविधि से भी जुड़े हो सकते हैं। अधिकारियों ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि निकोल और उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं को जमानत मिली है या वे हिरासत में हैं।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News