बस में अश्लील इशारे करना युवक को पड़ा भारी, युवतियों ने आरोपी पर की थप्पड़ों की बारिश

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 04:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार किए जा रहे दावों के बीच हाल की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों से लेकर घर और कार्यस्थल तक महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध चिंता का विषय बने हुए हैं। ऐसे मामलों ने एक बार फिर महिला सुरक्षा के दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर कर दिया है । 

ऐसा ही एक ताजा मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले देवरी बस स्टैंड से सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां पर बस में एक युवक महिलाओं के सामने अश्लील हरकत करने लगा। यह देख कर बस मैं बैठे यात्री हैरान हो गए।  छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की घटना का बस में बैठी युवतियों ने विरोध किया। उसके बाद आरोपी पर कई थप्पड़ बरसाएं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान 
घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बातया ये घटना देवरी बस स्टैंड का है। यहां पर खड़ी एक यात्री बस में दो युवतियां बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक उनकी सीट के पास पहुंचा और कथित तौर पर अश्लील इशारे करने लगा। युवतियों ने तुरंत इसका विरोध किया और युवक को वहीं थप्पड़ मार दिए। बस में मौजूद अन्य लोगों के बीच भी हलचल मच गई. विरोध बढ़ता देख युवक मौके से भाग निकला। 

घटना पर बोली पुलिस
पुलिस ने बताया घटना का सीसीटीवी वीडियो की जांच शुरू की और नितेश ठाकुर नाम के एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम की विस्तार से जांच कर रही है। देवरी के एसडीओपी अरुण उइके ने बताया कि वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल युवतियों की पहचान एवं संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News