इथियोपिया में 6 महीने के लिए आपातकाल

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 09:14 PM (IST)

आदिस अबाबा: पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में प्रधानमंत्री हैलेमारियम देसालेगन के इस्तीफे के बाद छह महीने के लिए आपातकाल लगा दिया गया है। इथियोपिया के रक्षा मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इथियोपिया के रक्षा मंत्री सिराज फेगेसा ने पत्रकारों को बताया, "कुछ इलाकों में हिंसा जारी है। सत्तारूढ़ ईपीआरडीएफ गठबंधन की परिषद ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया।" देसालेगन गुरुवार को एक भाषण में चौंकाते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि वह आगे के सुधारों की प्रक्रिया का रास्ता साफ करना चाहते हैं। इथियोपिया में जनवरी से अब तक जन प्रदर्शनों में हिस्सा लेेने के आरोप में जेल में बंद 6000 कैदियों को रिहा किया जा चुका है। इसमें से कुछ पर देशद्रोह का आरोप भी था।

इथियोपिया में कार्यकर्ताओं को यातनाएं देने वाली जेलों को बंद कर दिया गया है। इनमें से कई कैदियों ने वर्ष 2015 और 2016 में अमराहा और ओरोमिया में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था। प्रदर्शन सरकार की राजधानी अदीस अबाबा के विस्तार की योजना के खिलाफ शुरू हुआ और नागरिक अधिकारों की मांग में परिवर्तित हो गया। इससे पहले इथियोपिया में अक्टूबर 2016 में आपातकाल लागू हुआ था जो अगस्त 2017 में हटा लिया गया। इस दौरान 29 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News