कई देशों में मॉडलिंग कर रही Elon Musk की मां

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 01:12 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद से विदेशी नेता अमेरिकी प्रशासन को प्रभावित करने की कोशिशों में जुटे हैं। इस बीच दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की मां माये मस्क ने पिछले छह महीने में चीन, कजाखस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्राएं की हैं। 76 वर्षीय माये मस्क कई सालों से मॉडलिंग, लेक्चर देने और अपनी किताब के प्रमोशन के लिए विश्व यात्रा करती रही हैं, लेकिन हाल के समय में उनकी मांग विदेशों में बढ़ी है।

PunjabKesari

माये मस्क की विदेश यात्राओं का बढ़ता पैटर्न

माये मस्क एलन मस्क के परिवार से हैं और इलॉन मस्क को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का करीबी माना जाता है। ट्रम्प के प्रशासन में फौजी खर्च और विदेशी सहायता तय करने में मस्क की अहम भूमिका रही है। माये मस्क ने 2024 के अंत में चार बार चीन यात्रा की, जहां उन्होंने मॉडलिंग या प्रोडक्ट प्रमोशन के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने मेकअप प्रोडक्ट, जैकेट और मसाज डिवाइस जैसे सात ब्रांड्स का प्रचार किया। इन यात्राओं का सरकारी मीडिया में अच्छा कवरेज भी हुआ है।

PunjabKesari

कजाखस्तान और दुबई की यात्राएं

अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से तीन हफ्ते पहले माये मस्क ने कजाखस्तान में महिलाओं के एक फोरम में हिस्सा लिया। इसके बाद जनवरी में डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण से एक सप्ताह पहले माये मस्क दुबई में थीं। वहां उन्होंने इंफ्लूएंसर्स की एक सरकारी कॉन्फ्रेंस में भाषण दिया। ट्रम्प के चुनाव अभियान का समर्थन करने के बाद माये मस्क की ये विदेश यात्राएं हुई हैं।

PunjabKesari

मीडिया में बढ़ी चिंता

माये मस्क की कई देशों की यात्राओं पर मीडिया ने चिंता जताई गई है। यह चिंता इसलिए बढ़ी है क्योंकि माये मस्क के विदेशी यात्राओं और उनके बेटे एलन मस्क के ट्रम्प के साथ रिश्तों को लेकर कुछ सवाल उठ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News