मिस्र: सुरक्षा बलों ने सिनाई प्रांत में 12 उग्रवादी मार गिराए

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 10:19 PM (IST)

काहिरा: मिस्र के सिनाई प्रांत के अरिश शहर में सुरक्षा बलों के एक विशेष अभियान के दौरान 12 उग्रवादी मारे गए हैं। अल मासरी अल युम समाचार पत्र में गुरुवार को छपी खबर के मुताबिक, सुरक्षा बलों को अरिश के आसपास के क्षेत्र में विद्रोही समूह के होने की सूचना मिली थी। 

सुरक्षा बलों ने इनके खिलाफ जोरदार अभियान चलाया और मुठभेड़ में सात उग्रवादी घटना स्थल पर ही मारे गए और पांच अन्य गिरफ्तारी के विरोध करने पर मारे गए। सुरक्षा बलों ने वहां से भारी मात्रा में हथियार, बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है। मिस्र सरकार कई वर्षों से सिनाई प्रायद्वीप में आतंकवादी गतिविधियों का सामना कर रहा है। इस वर्ष फरवरी में मिस्र के सैन्य बलों ने इस क्षेत्र में इस्लामिक उग्रवादियों से लडऩे के लिए ‘सिनाई 2018’ नाम से अभियान चलाया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News