मिस्र के गीजा पिरामिड के पास पर्यटक बस में धमाका, 17 घायल

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 10:55 AM (IST)

 

काहिराः मिस्र में रविवार को गीजा पिरामिड के पास एक पर्यटक बस में बम धमाका होने पर पर्यटकों समेत 17 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस निर्माणाधीन ग्रांड इजिप्शियन म्यूजियम के नजदीक की सड़क से गुजर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि यह म्यूजियम गीजा पिरामिड के बगल में स्थित है लेकिन फिलहाल इसे पर्यटकों के लिए खोला नहीं गया है।

बस में कम से कम 25 लोग सवार थे। इसमें से ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के नागरिक थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब मिस्र का महत्त्वपूर्ण पर्यटन उद्योग धीरे-धीरे फिर से खड़ा होने की राह पर है। में 2011 में हुए तख्तापलट के बाद राजनीतिक उतार-चढ़ाव एवं हिंसा के बाद यह उद्योग चौपट हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News