मिस्र: सुरक्षा बलों ने मार गिराए 6 संदिग्ध आतंकवादी

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 09:45 PM (IST)

काहिरा: मिस्र में सुरक्षा बलों ने राजधानी काहिरा के बाहरी क्षेत्र में एक मकान पर छापा माकर छह संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। मिस्र के गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मारे गए आतंकवादी ईद अल-अधा समारोह के दौरान महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, ईसाइयों के धार्मिक स्थलों, सशस्त्र बलों तथा पुलिसकर्मियों पर हमले की योजना बना रहे थे।
Security forces stand guard in Alexandria, Egypt on January 25, 2016 – Reuters/Asmaa Waguih
मंत्रालय ने मारे गए संदिग्ध आतंकवादियों की राइफलों तथा बंदूकों के साथ ढके चेहरे वाली खून से लथपथ शवों की तस्वीरें प्रकाशित की है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने हाल के वर्षों में सिनाई प्रायद्वीप में सैकड़ों नागरिकों और सुरक्षा बलों की हत्या करने वाले इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को मात देने का वादा किया है।

आतंकवादियों ने कुछ हमले मिस्र के मुख्य शहर को लक्षित करके किए थे। उल्लेखनीय है कि ईद अल-अधा का त्योहार अगले सप्ताह है जिसको देखते हुए मिस्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं क्योंकि देश में वर्ष 2011 से इस त्योहार के आसपास कई हमले हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News