जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 05:40 PM (IST)

 टोक्योः  जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइदो में सोमवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।  अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केन्द्र शिबेत्सु से 107 किलोमीटर पूर्वोत्तर में आठ किलोमीटर की गहराई में था।

सर्वेक्षणकर्ताओं के अनुसार इससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका कम है।  इससे पहले सितंबर में होक्काइदो में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। उस आपदा के कारण भूस्खलन हुए, मकान गिरे और 40 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News