जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 03:05 PM (IST)

टोक्यो: जापान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । रियक्टर  पैमाने पर भूकंप की 5.3 तीव्रता माफी है। भूकंप के कारण फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की है।  

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कांटो क्षेत्र में टोक्यो के पूर्व में स्थित शीबा में जमीन के भीतर 50 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप जापान के स्थानीय समयानुसार अपराह्न 12.12 बजे के आसपास पर आया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी या दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। जापान के परमाणु मामलों की निगरानी करने वाले विभाग ने भी देश के परमाणु केंद्रों में किसी प्रकार की विषमता की कोई खबर नहीं दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News