जापान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, तीव्रता रही 6.4

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2016 - 08:07 PM (IST)

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण पूर्व के समुद्रतल में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र टोक्यो से 232 किलोमीटर दक्षिण पूर्व दूर 10 किलोमीटर की गहराई में था।

हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कोई सुनामी चेतावनी नहीं जारी की थी। जापान की मौसम एजेंसी ने कहा कि समुद्र के स्तर में मामूली परिवर्तन हुआ लेकिन जापान को कोई नुकसान नहीं हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News