पूर्वी जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2017 - 03:19 PM (IST)

टोक्यो: जापान के पूर्वी तट पर आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता आंकी गई। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र इवाकि, होंशु से 300 किमी पूर्व जमीन की सतह से 77.8 किमी गहराई में था।

इसी इलाके में फुकुशिमा परमाणु संयंत्र स्थिति है, इसलिए यह मामला और भी गंभीर हो जाता है। 2011 की सुनामी के दौरान ने भीषण परमाणु हादसा हुआ था, तब भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। हालांकि इस बार भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News