दुबई प्रिंस ने फ्लाईदुबई के हीरो भारतीय पायलट सुमित मच्छर से की मुलाकात
punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 06:21 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क : दुबई के क्राउन प्रिंस और UAE के रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने फ्लाईदुबई के बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छार से उनके इलाज के दौरान मुलाकात की और उनकी असाधारण बहादुरी की तारीफ की।
बुधवार को जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव (इजरायल) जा रही थी, तो ओमान के को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने कॉकपिट के अंदर एक हथियार से कैप्टन सुमित मच्छार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन मच्छार ने समझदारी से काम लिया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे क्रू और यात्रियों को को-पायलट पर काबू पाने में मदद मिली।
इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के शहर तबुक में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। उस समय विमान में कुल 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। दुबई के प्रिंस हमदान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर मुलाकात की एक फोटो शेयर की और कैप्टन सुमित मच्छार को "असली हीरो" बताया। उन्होंने लिखा कि कैप्टन मच्छार ने साहस जिम्मेदारी और इंसानी जान बचाने के प्रति प्रतिबद्धता की एक मिसाल कायम की है और पूरा UAE उन पर गर्व करता है।
UAE में भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि कैप्टन सुमित मच्छार का दुबई में बेहतरीन मेडिकल देखभाल के साथ इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। UAE के अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवादी हमले की कोशिश करार दिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
कैप्टन मच्छार ने फ्लाईदुबई की घटना को किया याद, को-पायलट ने हमले से पहले जताई थी नमाज पढ़ने की इच्छा
