दुबई फिर से दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2018 - 05:16 AM (IST)

दुबई: दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अथॉरिटी ने कहा कि वर्ष 2017 में करीब 8.82 करोड़ यात्रियों के आवागमन के साथ उसने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे का अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।

वर्ष 2016 में हवाई अड्डे पर 8.36 करोड़ यात्रियों ने आवागमन किया था। दुबई हवाई अड्डे के सी.ई.ओ. पॉल ग्रिफिथ्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वर्ष 2018 में यात्रियों के आवागमन का यह आंकड़ा 9.03 करोड़ को छू सकता है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे पहले वर्ष 2014 में लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे को पीछे छोड़कर सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News