ब्लैक सी में कार्गो जहाज पर ड्रोन अटैक, चालक दल के 3 सदस्य घायल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 02:31 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस के नोवोरोस्सिएस्क बंदरगाह के पास काला सागर में तुर्की के झंडे वाले कार्गो शिप NADEZHDA पर ड्रोन से हमला किया गया है। तुर्की के समुद्री प्राधिकरण द्वारा सोमवार देर रात दी गई जानकारी के अनुसार इस हमले में जहाज के तीन चालक दल (क्रू) सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सफर के दौरान हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, 'नादेज़्दा' (Nadezhda) नामक यह रो-रो (roll-on/roll-off) कार्गो शिप रूस के नोवोरोस्सिएस्क से तुर्की के उत्तरी सैमसन बंदरगाह की ओर जा रहा था। जब जहाज नोवोरोस्सिएस्क से लगभग 20 समुद्री मील की दूरी पर था, तभी इसे ड्रोन के जरिए निशाना बनाया गया। 

रेस्क्यू ऑपरेशन और जहाज की स्थिति
हमले के बाद जहाज के अगले हिस्से (bow) में भीषण आग लग गई जो काफी समय तक सुलगती रही। राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी 22 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें रूस भेज दिया गया है। इनमें से तीन सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज जारी है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है। समुद्री प्राधिकरण और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News