यूरोपीय कारों पर 25% टैरिफ बढ़ाने की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 09:45 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूरोपीय संघ तय किए गए व्यापार समझौते का सही तरीके से पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो अगले हफ्ते अमेरिका में आने वाली यूरोपीय कारों और ट्रकों पर टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर यूरोपीय कंपनियां अपनी कारें और ट्रक अमेरिका में ही बनाती हैं, तो उन पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। उनके मुताबिक, अमेरिका में इस समय कई बड़े ऑटो और ट्रक प्लांट बन रहे हैं, जिनमें 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि ये प्लांट जल्द शुरू होंगे और इनमें अमेरिकी लोगों को रोजगार मिलेगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में इस तरह का औद्योगिक विकास पहले कभी नहीं देखा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News