अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस और चीन को सीधी धमकी, हथियारों की सप्लाई पर कही ये बात

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 09:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हालिया बीजिंग बैठक के दौरान उन्हें भरोसा दिलाया कि चीन किसी भी परिस्थिति में ईरान को हथियार नहीं देगा और न ही बेचेगा। ट्रंप ने कहा कि यह आश्वासन चीनी कंपनियों पर भी लागू होता है और उन्हें राष्ट्रपति शी की बात पर पूरा भरोसा है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी उनसे कहा है कि रूस ईरान को हथियार नहीं बेचेगा। उनके मुताबिक, पुतिन समझते हैं कि अमेरिका यूक्रेन को सीधे हथियार नहीं बेचता, बल्कि NATO देशों को हथियार उपलब्ध कराता है, जो उनकी पूरी कीमत चुकाते हैं।

ट्रंप ने कहा कि जिन दो बड़े देशों का ईरान को हथियारों की आपूर्ति के संदर्भ में अक्सर उल्लेख किया जाता है, वे इस मामले में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता, तो यह उन देशों के हित में नहीं होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News