शहर की सबसे भयानक त्रासदी! कोर्ट परिस में आग से जिंदा जलकर मरे 55 लोग व सैंकड़ों Missing, रूह कंपा देंगे ये Video

punjabkesari.in Thursday, Nov 27, 2025 - 01:49 PM (IST)

International Desk: हांगकांग में बुधवार को वांग फुक कोर्ट नामक एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में लगी भीषण आग अब शहर के इतिहास की सबसे खतरनाक हाई-राइज़ फायर त्रासदी बन गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है, जबकि 279 लोग अब भी लापता हैं। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने यह पुष्टि की है।हांगकांग पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आग के मामले में तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों उस निर्माण कंपनी से जुड़े हैं, जिसने इमारत की बाहरी सतह पर सुरक्षात्मक जाल, वाटरप्रूफ कैनवास और प्लास्टिक शीटिंग लगाई थी जो संभवतः अग्नि सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

 

🚨🇭🇰#BREAKING | NEWS ⚠️
Update death toll has risen to 44 after a massive high-rise residential building fire in Hong Kong Tai Po District
45 others hospitalized and many more people missing. pic.twitter.com/McaJjCDzQF

— Todd Paron🇺🇸🇬🇷🎧👽 (@tparon) November 26, 2025

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की उम्र 52 से 68 वर्ष के बीच है, जिनमें दो निदेशक और एक प्रोजेक्ट सलाहकार शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इनकी गंभीर लापरवाही ने इस बड़े पैमाने की जनहानि को जन्म दिया।इस हादसे में कम से कम 45 लोग घायल हुए हैं। इमारत के अंदर धुआँ भर जाने और आग के तेजी से फैलने के कारण कई निवासी बाहर नहीं निकल पाए।हांगकांग के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने इसे शहर के इतिहास की सबसे गंभीर आग बताया और कहा कि लापता लोगों को ढूँढने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।

 

#Breaking
44 dead after fire ravages 7 high-rise buildings in Hong Kong, 3 arrested, death toll likely to go much higher pic.twitter.com/fgvULgV5SH

— ⚔️🐯🔥Vijay Prabhakaran🔥🐯⚔️ (@Vijay7291Vijay) November 27, 2025

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हांगकांग प्रशासन को अग्निशमन, खोज-बचाव और घायलों के उपचार में हर तरह की सहायता दें। राहत टीमें अब भी मलबे और ऊपरी मंज़िलों में फँसे लोगों की तलाश में लगी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 24 घंटे लापता लोगों की खोज में बेहद निर्णायक साबित होंगे।

Хонг Конгийн Tai Po дүүрэгт гарсан аймшигт галын дараа нас барсан хүний тоо 44 хүрч, 279 хүн сураггүй байна гэнэ😰 pic.twitter.com/iZlUGIiMC7

— NaNa (@mgl_nana7) November 27, 2025

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News