चक्रवात फ्रेडी ने मलावी व मोजाम्बिक में मचाई तबाही,  56 लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 11:29 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः चक्रवात फ्रेडी के कारण मलावी और मोजाम्बिक में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। इस चक्रवात ने शनिवार रात को दूसरी बार महाद्वीप में दस्तक दी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मलावी में 51 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लापता या घायल हैं।

 

मोजाम्बिक में अधिकारियों ने बताया कि देश में शनिवार से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। एक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मलावी में हुई मौतों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं, जिनकी चक्रवात की विनाशकारी हवाओं और भारी बारिश के कारण ब्लांटायर के नदिरांडे टाउनशिप में उनके घर के ढह जाने से मौत हो गई। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News