इस देश में मास्क नहीं पहने पर मिलेगी अनोखी सजा, खोदनी पड़ेगी कोरोना से मारे गए लोगों की कब्र

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2020 - 01:54 PM (IST)

लंदन: विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से दो करोड़ 91 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गये हैं और 9.27 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 2,91,82,198 लोग संक्रमित हुए हैं और 9,27,015 लोगों की मौत हुई है। वहीं लोग लाखों मौतों के बावजूद कोरोना संक्रमण को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसी के चलते इंडोनेशिया ने अपने देश में मास्क न पहनने पर एक बेहद अलग तरह की सजा का ऐलान किया गया है। 

PunjabKesari

इंडोनेशिया के ईस्ट जावा प्रांत के प्रशासन ने मास्क न पहनने वाले लोगों को सजा के तौर पर कोरोना वायरस से मरे लोगों की कब्र खोदने का आदेश दिया है। ईस्ट जावा के गेरसिक रीजेंसी के आठ लोगों को मास्क पहनने से इनकार करने के बाद पास के ही नॉबबेटन गांव में एक सार्वजनिक कब्रिस्तान में कब्र खोदने की सजा दी गई। इन लोग किसी मरीज के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसी के बाद से कब्र खोदने वाले लोगों को ढूंढना काफी मुश्किल हो गया है। कोर्म जिला के प्रमुख स्यूनो ने बताया कि हमारे पास कब्र खोदने वाले लोगों की कमी है इसलिए नियम तोडऩे वाले लोगों को कब्र खोदने के काम में लगाया जा रहा है। इसी के साथ ही उन्होंने आशा जताई कि इस सजा से भविष्य में लोग मास्क न पहनने की गलती नहीं करेंगे। 

PunjabKesari


वहीं आपको बतां दे कि ब्राजील में अब तक 43,45,610 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,32,006 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10,64,438 पहुंच गई हैं तथा 18,573 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 7,29,619 लोग संक्रमित हुए हैं और 30,710 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलम्बिया में इस वायरस से अब तक 7,16,319 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 22,924 है। वहीं मेक्सिको ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इससे अब तक 6,71,716 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 71,049 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,50,749 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 15,499 हो गयी हैं। स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 5,93,730 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 29,848 लोगों की मृत्यु हुई है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News