कोरोना वायरस: जापान में क्रूज जहाज को खाली कराया गया, 40 अमेरिकी वायरस से संक्रमित

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2020 - 01:38 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः चीन से फैले कोरोना वायरस का संक्रमण जापान में भी पहुंच चुका है। जापान के योकोहाम बंदरगाह पर खड़े डायमंड प्रिंसेज क्रूज शिप से करीब 400 अमेरिकी लोगों को निलाका गया है। इसमें 40 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

बता दें कि 3 फरवरी से कम से कम 3,500 यात्री इस क्रूज पर फंसे हुए हैं। इन लोगो में कम से कम 218 लोगों में कोराना वायरस का संकम्रण पाया गया है। ऐसे में जिन लोगों का टेस्ट नेगटिव पाए जा रहे हैं उनको क्रूज से उनके निवास पर जाने की इजाजत दे गई है। इस क्रूज पर कई भारतीय लोग भी फंसे हुए हैं। अभी तक तीन भारतीय कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ये सभी जहाज के चालक दल के सदस्य हैं।

चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1665  हो गई है। वहीं मरीजों की संख्या 66,492 हो गई है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। 2,641 नए मामले शुक्रवार को सामने आए। वहीं 1,373 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

बता दें कि चीन के बाद कोरना वायरस के संक्रमण से पहली मौत फिलीपींस शहर में हुई थी। इसके अलावा दूसरे शहरों में भी यह वायरस फैलता जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News