अमेरिका : जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की मौ/त
punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 08:20 AM (IST)
सैक्रामेंटो : अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने सोमवार को बताया कि कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में 'डोम फायर' (जंगल की आग) को बुझाने के काम में मदद कर रहा एक कॉन्ट्रैक्ट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार एजेंसी ने बताया कि यह हादसा रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:55 बजे (2155 GMT) मारिपोसा काउंटी में हुआ और हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस हादसे की जांच कर रहे हैं। कैलिफोर्निया कॉम्प्लेक्स इंसिडेंट मैनेजमेंट टीम 3 के प्रवक्ता, जो डोम फायर से निपटने के काम की देखरेख कर रहे हैं, के अनुसार हेलीकॉप्टर पानी की बाल्टी से आग बुझाने का काम कर रहा था और आग पर पानी डाल रहा था, तभी वह योसेमाइट में लेक ऑस्ट्रैंडर के दक्षिण-पूर्व में क्रैश हो गया।
अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने मारे गए पायलटों में से एक की पहचान ग्रेग किंग के तौर पर की और उन्हें "समर्पित एविएटर और हममें से कई लोगों का करीबी दोस्त" बताया। एजेंसी ने कहा कि दूसरे पायलट की पहचान उनके परिवार को सूचना दिए जाने तक गुप्त रखी जा रही है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस हादसे की जांच कर रहे हैं।
नेशनल पार्क सर्विस ने सोमवार को बताया कि डोम फायर पर 15 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है। यह आग 15 सितंबर को वावोना इलाके में चिलनुअलना फॉल्स के पास मिली थी जिसके कारण कुछ ट्रेल्स और बैककंट्री इलाकों को बंद कर दिया गया है, जबकि योसेमाइट पार्क खुला हुआ है।
