कांगोः हमले में 4 सैनिक, 13 मिलिशिया सदस्य की मौत

punjabkesari.in Friday, May 03, 2019 - 09:51 PM (IST)

बुनियाः लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के उत्तरपूर्व में अल्बर्ट झील के किनारे एक सैन्य अड्डे पर हुए हमले में चार सैनिकों और 13 मिलिशिया सदस्यों की मौत हो गई। सैन्य सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि हमलावर लेंदू जातीय समुदाय के एक समूह से थे।

इटुरी प्रांत और कसेनी में नौसेना बल के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इगाइड एनगोय ने कहा, ‘‘मुसेकेरे में हमारी जगहों पर हमले में डीआर कांगो (एफएआरडीसी) के सशस्त्र बलों की कार्रवाई में 13 मिलिशिया सदस्य मारे गए। हमने चार सैनिकों को खो दिया।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News