कर्ज से बचने के लिए महिला ने अपनाया एेसा रास्ता, सुन हो जाएंगे हैरान!

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2017 - 05:57 PM (IST)

शंघाई: दुनिया में कई अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं। एेसा ही एक मामला वुहान शहर में सामने आया। दरअसल 3.71 मिलियन डॉलर के कर्ज से बचने के लिए हू नाजुआन(59)नामक महिला ने एेसा कदम उठाया,जिससे वहां की पुलिस भी दंग रह गई। दरअसल महिला ने कर्ज से बचने के लिए प्‍लास्टिक सर्जरी करा ली।
 

स्थानीय मीडिया मुताबिक,जब स्‍थानीय अदालत ने महिला को कर्ज चुकाने का आदेश दिया तो वह वुहान शहर छोड़कर शेंजेन शहर भाग गई आैर जब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया तो उसे देख पुलिस भी हैरान रह गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 52 वर्षीय महिला 30 साल की नजर आ रही है और हमारे पास जो तस्‍वीरें थीं, उससे वह बिल्‍कुल अलग दिख रही थी। महिला ने बैंक कार्ड्स का इस्‍तेमाल कर अपनी प्‍लास्टिक सर्जरी कराई थी। बता दें कि चीन में कर्ज न चुकाने वालों लोगों पर कार्रवाई को लेकर एक अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत इस साल अब तक 186 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News