गर्लफ्रेंड को 10 मिनट तक KISS करने से बहरा हो गया शख्स ! डॉक्टरों ने बताई वजह

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 06:08 PM (IST)

बीजिंग: प्यार-मोहब्बत में किस करना आम बात है लेकिन कभी किसी को KISS की वजह से बहरा होने के बारे में सुनना अनोखी बात है। एसा ही एक अजीब मामला चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के वेस्ट लेक में  सामने आया है जहां  एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को 10 मिनट तक KISS करने से बहरा हो गया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, KISS करने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने इसका कारण बताया तो शख्स के होश उड़ गए।  डॉक्टर्स  बताया कि लगातार KISS करने से उसके कान के पर्दों में छेद हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिप लॉक करने के बाद सुनने की क्षमता खो बैठा।  

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  22 अगस्त को युवक  अपनी गर्लफ्रेंड को चुंबन कर रहा था  तो तभी दोनों को अपने कान में तेज दर्द महसूस हुआ।  उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि  युवक के कान के पर्दे में छेद हो गया है।  उन्हें बताया गया कि पूरी तरह ठीक होने में उन्हें दो महीने लगेंगे और डॉक्टरों ने उन्हें एंटीबायोटिक्स दी हैं।

 
 
डॉक्टरों ने बताई वजह
डॉक्टरों ने कहा कि KISS के दौरान भारी सांस लेने से असंतुलन  बनता है, जिससे कान के पर्दे पर प्रभाव पड़ सकता है।  इसलिए, KISS करते समय तेज सांस भरना हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर्स के अनुसार कपल्स को  ऐसा करने से बचने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ  है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2008 में, दक्षिणी चीन की एक युवा महिला ने आंशिक रूप से अपनी सुनने की शक्ति खो दी, जब उसके प्रेमी ने अत्यधिक इमोशनल KISS किया। इसी तरह  दक्षिणी गुआंग्डोंग प्रांत के झुहाई की 20 साल की लड़की अपने बाएं कान से पूरी तरह बहरी हो गई थी । 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News