ताइवान की सीमाओं में फिर दिखे चीन के 8 जासूसी गुब्बारे, 38000 फुट ऊंचाई तक भरी उड़ान

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 03:50 PM (IST)

ताइपे: चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। चीन की आक्रमकता और सीमाओं में घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं से ताइवान परेशान है। सेंट्रल न्यूज एजेंसी ताइवान ने बताया कि शुक्रवार को चीन के आठ जासूसी गुब्बारे ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करते हुए पाए गए, जो अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक संख्या है। उनमें से दो बाद में ताइवान के ऊपर उड़ गए।रिपोर्ट में  राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) के हवाले से  बताया गया कि आठ में से पांच गुब्बारों ने कीलुंग के उत्तर-पश्चिम में 68 समुद्री मील से लेकर बंदरगाह शहर के पश्चिम में 92 समुद्री मील तक के बिंदुओं पर मध्य रेखा को पार किया, जबकि दो ने दक्षिणी ताइवान के करीब ताइचुंग से 55-65 समुद्री मील की दूरी पर रेखा को पार किया।

 

 एमएनडी के अनुसार गुब्बारे ने 15,000 फीट से लेकर 38,000 फीट तक की ऊंचाई पर उड़ान भरी। ताइपे के रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले जनवरी में ताइवान के आसपास छह चीनी गुब्बारे पाए थे। इनमें से पांच को उत्तरी तटीय शहर कीलुंग के पास देखा गया, जबकि एक को दक्षिणी पिंगटुंग काउंटी के पास द्वीप के ऊपर देखा गया। अब इससे भी ज्यादा आठ गुब्बारे देखे गए हैं। मंत्रालय ने दिसंबर में गुब्बारे देखे जाने पर नियमित रूप से डेटा जारी करना शुरू करने के बाद से यह सबसे अधिक संख्या है।


पिछले साल फरवरी में ताइवान की सेना ने द्वीप के हवाई क्षेत्र में एक गुब्बारा तैरते हुए देखने के बाद विमानन अधिकारियों को सतर्क किया था लेकिन यह नहीं बताया था कि गुब्बारा कहां से आया। ताइवान में गुब्बारा दिखने की सबसे नई घटना पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव के बाद हुई थी। इस चुनाव को डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के विलियम लाई चिंग-ते ने जीता था, जिनको चीन का विरोधी माना जाता है। चीन ने मतदान से पहले चेतावनी भी दी थी कि लाई की जीत ताइवान में युद्ध और पतन लाएगी। ताइपे के अनुसार, 13 जनवरी के मतदान के बाद से, सबसे बड़ी घुसपैठ में ताइवान के आसपास पाए गए 33 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी युद्धक विमान शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News