बारिश में महिला ने की एेसी हरकत, लोगों की निकल गई हंसी (वीडियो वायरल)

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 01:54 PM (IST)

बीजिंगः चीन में बारिश से लोग काफी परेशान हैं। वहां इतनी बारिश पड़ी कि सड़कें नदियों में तब्दील हो चकी हैं। लोगों को चलना भी मुश्किल हो गया है लेकिन  यहां के एक शहर में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।  चीन के तियानजिन में इतना पानी भर गया कि एक महिला अपनी पालतू बत्तख को बाहर टहलाने ले आई। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां भारी बारिश से बाढ़ आ गई है। 24 जुलाई को एम्पिट हिट नाम के तूफान के बाद जोरदार बारिश हुई जिसके कारण ये स्थिति पैदा हुई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बाहर बत्तख के साथ खड़ी है। वहीं बत्तख ने  ब्ल्यू जैकेट पहनी है। आस-पास खड़े लोग देखकर काफी हंस रहे हैं। चीन के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Shanghaiist ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। एक दिन में इस वीडियो को डेढ़़ लाख व्यूज मिल चुके हैं। फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा अगर आप बहुत दुखी हैं तो इस वीडियो को जरूर देखें। वहीं एक यूजर ने लिखा, देखो बतख ने लाइफ जैकेट पहनी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News